फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   north-western-railway-festival-special-trains-38-pairs-824-trips-13-new-trains

राजस्थान: त्योहारों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की तैयारी, नई स्पेशल ट्रेनों के साथ बढ़ेंगे अतिरिक्त फेरे

Tue, 13 Oct 2026 09:35 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Oct 2026 09:35 PM IST
सार

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे कुल 38 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं के 824 फेरे संचालित करेगा। इनमें 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जिनके 264 फेरे होंगे।

विज्ञापन
north-western-railway-festival-special-trains-38-pairs-824-trips-13-new-trains
फाइल फोटो।

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे ने आगामी त्योहारों के लिए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा गया है। अधिक से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेल सुविधा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


इसके लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, पहले से चल रही स्पेशल रेलसेवाओं की अवधि भी बढ़ाई गई है। नियमित रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे भी लगाए जा रहे हैं। कुल 38 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं के 824 फेरे संचालित किए जाएंगे। इनमें 13 जोड़ी नई स्पेशल रेलसेवाएं शामिल हैं, जिनके 264 फेरे होंगे। ये रेलसेवाएं यात्रियों को विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल रेलसेवाओं का विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 जोड़ी नई स्पेशल रेलसेवाएं शुरू की हैं। इनके कुल 264 फेरे संचालित होंगे। इसके अतिरिक्त, 16 जोड़ी पहले से चल रही स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। इन रेलसेवाओं के 406 फेरे संचालित किए जाएंगे। वहीं, 09 जोड़ी बाईपास स्पेशल रेलसेवाओं की अवधि में भी विस्तार किया गया है, जिनके कुल 154 फेरे होंगे।


ये भी पढ़ें- अंधे कत्ल का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से लापता छात्रा को रतलाम में गला दबाकर मारा, आरोपी प्रेमी यूपी से गिरफ्तार

नियमित रेलसेवाओं में बढ़ोतरी
यात्रियों की सुविधा के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 48 जोड़ी नियमित रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के कुल 150 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं। इससे रेलसेवाओं में अतिरिक्त बर्थ और सीटें उपलब्ध होंगी। यह व्यवस्था त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed