फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neemkathana police surrounded scumbag on hill and committed suicide by shooting

Rajasthan: पुलिस ने बदमाश को पहाड़ी पर घेरा तो खुद को गोली मारी, रंगदारी नहीं देने पर की थी ज्वेलर की हत्या

Tue, 15 Aug 2023 06:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Aug 2023 06:23 PM IST
सार

नीमकाथाना जिले में पहाड़ी पर पुलिस से घिरे बदमाश ने खुदकी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही बदमाश की मौत हो गई। मरने वाला बदमाश झुंझुनूं के खेतड़ी में ज्वेलर को 30 लाख की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर फरार हुआ था।

विज्ञापन
Neemkathana police surrounded scumbag on hill and committed suicide by shooting
बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची थी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमकाथाना में एक बदमाश ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर अपने आप को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी पहाड़ियों में छिपा हुआ था। जब पुलिस की टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया, तो बदमाश ने अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर फायर कर दिया। 3 थानों की पुलिस ने आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया था। पकड़े जाने, परिवार की बदनामी, पिटाई और जेल सजा के डर से उसने सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन


रविवार को खेतड़ी के सहड़ गांव में दो बदमाश प्रदीप उर्फ कालू, धर्मेंद्र उर्फ मोटिया यादव ने 'एक ज्वेलर से 30 लाख रुपए रंगदारी मांगते हुए धमकी दी थी। जिसे अनसुना करने पर आरोपियों ने बाइक पर आकर उसकी दुकान पर आकर गोली मार दी थी।  वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए थे। ये दोनों बदमाश सुनार के गांव के ही रहने वाले थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पहचान लिया था। करीब 3 घंटे के ऑपरेशन में रात 10 बजे एक बदमाश धर्मेंद्र उर्फ मोटिया यादव पकड़ा गया, लेकिन मुख्य आरोपी प्रदीप अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पहाड़ी एरिया होने की वजह से पुलिस को भी सर्च में काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन


3 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश
फायरिंग की घटना के बाद एसपी श्याम सिंह ने सिंघाना, पचेरीकलां, बुहाना थानों की पुलिस टीम को इन दोनों बदमशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस को करीब 26 घंटे बाद सोमवार शाम 7 बजे इन बदमाशों की लोकेशन नालपुर क्षेत्र में मिली। जिस पर 3 थानों की पुलिस फोर्स लोकेशन पर पहुंची और घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाडा फतेहपुरा पहाड़ियों में छिपा था प्रदीप
स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रदीप के डाडा फतेहपुरा की पहाड़ियों में होने की सूचना पुलिस को मिली।  जिस पर पुलिस ने पूरे पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की तो आरोपी ने अपने आप को पुलिस से चारों ओर से घिरा देखकर कनपटी पर गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed