फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   National Commission for Women takes cognizance of Dausa gang rape and murder case

Dausa Gangrape and Murder: महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र, 28 अप्रैल को टीम करेगी घटनास्थल का दौरा

Tue, 26 Apr 2022 04:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Apr 2022 04:46 PM IST
सार

दौसा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर महिला आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

विज्ञापन
National Commission for Women takes cognizance of Dausa gang rape and murder case
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दौसा गैंगरेप और हत्या मामले का संज्ञान लिया है। मामले को लेकर आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी एमएल लाठर को पत्र लिखकर तत्काल संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा है। साथ ही उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है। 

विज्ञापन

 
रेखा शर्मा के नेतृत्व में महिला आयोग की एक टीम 28 अप्रैल को घटनास्थल का दौरा करेगी। टीम संबंधित पुलिस अधिकारियों और पीड़ित के परिवार से भी मुलाकात करेगी।

विज्ञापन



ये है मामला

दौसा के रामगढ़ पचवारा थाने में 24 अप्रैल को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को जयपुर कमिश्नरेट के बस्सी थाना क्षेत्र के कुंए से महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक महिला के पति ने बताया कि 23 अप्रैल को मैंने अपनी पत्नी को ससुराल से पीहर के लिए रवाना किया था लेकिन वह पीहर नहीं पहुंची। बदमाशों ने बीच रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed