फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Narendra modi rajasthan election rally

सोनिया के वार पर मोदी ने किया पलटवार

Thu, 28 Nov 2013 07:31 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
समीर शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi rajasthan election rally

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन


मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि सोनिया जी हम और देश की जनता तो पांच साल तक माइक्रोस्कोप की मदद से राजस्थान की ही नहीं केन्द्र की सरकार को भी ढूंढ रहे थे।

मोदी ने कांग्रेस पर दोबारा देश विभाजन के आरोप लगाएं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भाषा के नाम पर, जाति के नाम पर पानी के नाम पर नदी के नाम पर राज्यों को लड़ाया।
विज्ञापन


गांव को शहर से लड़ाया। कांग्रेस के राज में एकता की बात करना भी गुनाह है। देश को एकता से जोड़ने के लिए कांग्रेस को राजनीति से हटाना जरूरी है।

राजस्थान के सीकर में बुधवार को हुई चुनावी सभा में सोनिया गांधी ने कहा था कि पांच साल विपक्ष गायब रहा, जनता को इसका जवाब मांगना चाहिए।

मोदी ने लोगों से पूछा कि राजस्थान में हुए विकास कार्यों को लेकर मैडम कहती हैं कि हमने पैसे दिए थे, क्या यह सही है? जबकि ये पैसा कांग्रेस की जेब से नहीं जनता की जेब से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साठ साल से कांग्रेस ने कभी जनता को जवाब नहीं दिया इसलिए अब जनता उन्हें जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र से राजस्थान को विकलांग लोगों की सहायता के लिए केवल पांच करोड़ रुपए मिले, जिसमें से एक भी पाई खर्च नहीं की गई, क्योंकि बीच में मलाई निकालने की व्यवस्था नहीं हो पाई।

मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर निकाल लिया। वहीं राजस्थान पर अभी भी बीमारू होने का धब्बा लगा हुआ है।

इसके अलावा महिला साक्षरता भी बहुत कम है। मोदी ने सवाल उठाया कि सोनियाजी ने राजस्थान में उच्च मृत्युदर को विकास के रूप में देखा।

उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा के लिए दिल्ली से भेजे गए 20 करोड रुपए में से 4.77 करोड़ रुपए ही राज्य सरकार खर्र्च कर पाई। उन्होंने कहा कि 52 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से पीडित हैं, जो राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है।

राजस्थान के 80 प्रतिशत घरों में शौचालय नहीं हैं। इन सवालों का जवाब कांग्रेस ने 60 साल में कभी नहीं दिया फिर भी विकास के नाम पर वोट मांग रही है।

महंगाई कम करने और नदियों को जोड़ने को भुलाया

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 100 दिन में महंगाई पर काबू पाने का वादा किया था। लेकिन महंगाई कम होना तो दूर दोगुनी हो गई। कांग्रेस ने वादा खिलाफी की है और वादा तोडऩे वालों से नाता तोड़ने का आह्वान किया।


नदियों को जोड़ने की योजना पर मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय नदियों को जोड़ने की योजना का विचार बेमिसाल थी।

अगर ये नदियों को जोडऩे का काम हुआ होता तो देश में अन्न के भण्डार भर जाते वहीं मरूस्थलीय इलाके में पानी की कमी नहीं रहती लेकिन इस योजना को भूला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed