फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Nand Ghar participate in Jaipur Literature Festival

Jaipur: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में नंद घर भी करेगा भागीदारी, भारत की सांस्कृतिक विविधता को करेगा जीवंत

Thu, 01 Feb 2024 10:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Feb 2024 10:43 PM IST
सार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में राजस्थान के रंगों और परंपराओं से लोगों को जोड़ने, महिलाओं और स्थानीय कारीगरों के समावेशी विकास के महत्व को उजागर करने और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य साधा है।

विज्ञापन
Nand Ghar participate in Jaipur Literature Festival
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में सामाजिक संस्था नंदघर भी भूमिका निभाएगा। यह भारत की सांस्कृतिक विविधता, ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के कौशल-निर्माण प्रयासों को प्रदर्शित करते हुए इन्हें जीवंत करने का माध्यम बनेगा। संस्था ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में राजस्थान के रंगों और परंपराओं से लोगों को जोड़ने, महिलाओं और स्थानीय कारीगरों के समावेशी विकास के महत्व को उजागर करने और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य साधा है। 

विज्ञापन


फेस्टिवल में नंदघर बागान एक अनुभव केंद्र के रूप में काम करेगा, जो विशेष रूप से साझा किए गए कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाएगा। यह बागान न सिर्फ अपने बेहतरीन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण जीवन का प्रदर्शन करेगा, बल्कि फेस्टिवल में शिरकत करने वाले लोगों को सांस्कृतिक प्रदर्शन, स्थानीय व्यंजनों और शिल्प की झलक भी प्रदान करेगा। इसके साथ ही, यह स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप्स के लिए एक सार्थक मंच के रूप में भी काम करेगा। ये वर्कशॉप्स प्रतिभागियों को पारंपरिक शिल्प और कौशल की समझ को बढ़ावा देने वाले व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेंगी। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को भी बढ़ावा देगा, जिसके अंतर्गत यह मिलेट लड्डू जैसे स्वदेशी व्यंजनों के लिए एक कुकिंग वर्कशॉप और उनके द्वारा बनाई गई रेसिपीज़ को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन


आयोजन में मेंहदी जैसे कार्यक्रमों के साथ ही साथ कालबेलिया नृत्य और स्थानीय बैंड्स की मनमोहक प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा, बागान पौराणिक कथाओं, कल्याण, संचार रणनीति, स्वदेशी भोजन के लाभों और अन्य विषयों पर जयपुर लिटरेचर फेस्ट लाइन-अप के विभिन्न सत्रों की मेजबानी भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed