{"_id":"66e3cef9cf80123db608fded","slug":"nagaur-vice-president-jagdeep-dhankhar-on-visit-to-nagaur-today-will-go-to-kharnal-to-visit-tejaji-maharaj-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नागौर के दौरे पर, तेजाजी महाराज के दर्शन करने खरनाल जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नागौर के दौरे पर, तेजाजी महाराज के दर्शन करने खरनाल जाएंगे
Fri, 13 Sep 2024 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:06 AM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज वीर तेजाजी के निर्वाण दिवस पर खरनाल में आयोजित मेले में भाग लेने सपत्नीक यहां आएंगे। वे वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे तक यहां पहुंचेंगे। प्रशासन ने उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीर तेजाजी के निर्वाण दिवस पर आयोजित मेले में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनकड़ सहित वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से खरनाल पहुंचेंगे। यहां करीब एक घंटा बिताने के बाद वे सुरसुरा जाएंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति 10.20 पर विशेष विमान से किशनगढ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा की भूमिका विषय पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे सेना के हेलिकॉप्टर से नागौर जाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत यहां उपराष्ट्रपति की अगुवाई करेंगे। उपराष्ट्रपति के वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस पर यहां पहुंचने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपराष्ट्रपति सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। उपराष्ट्रपति दोपहर करीब ढाई बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन