फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur MP Beniwal's photo printed on the wedding card written below Hanuman will come Rajasthan will change

Nagaur: शादी के कार्ड पर छपवाई सांसद बेनीवाल की फोटो, नीचे लिखा- आएगा हनुमान, बदलेगा राजस्थान

Sat, 29 Apr 2023 07:46 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

कार्ड छपवाने वाले युवक ने बताया कि हनुमान बेनीवाल राजस्थान में एकमात्र ऐसा नेता हैं, जो 36 कौमों को अपने साथ लेकर चलते हैं। दूसरी सबसे बड़ी बात तो उनकी यह है कि वह किसान हितेषी हैं। टीकू राम भी किसान परिवार से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन
Nagaur MP Beniwal's photo printed on the wedding card written below Hanuman will come Rajasthan will change
कार्ड पर छपवाई बेनीवाल की फोटो। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शादियों के कार्ड तो आप लोगों ने खूब देखे होंगे, लेकिन राजस्थान का एक कार्ड अचानक चर्चाओं में आ गया। कार्ड के ऊपर हमेशा भगवान की फोटो रहती है, लेकिन राजस्थान के इस कार्ड में एक सांसद की फोटो है, जिसने भी यह कार्ड देखा वह हैरान रह गया। चर्चाओं का विषय बने इस कार्ड में एक तरफ भगवान की फोटो छपी है तो दूसरी ओर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सांसद हनुमान बेनीवाल की फोटो लगी हुई है, जिसके नीचे लिखा है…आएगा हनुमान, बदलेगा राजस्थान। 

विज्ञापन

इसलिए छपवाई सांसद की फोटो
नागौर जिले के लाडनूं के सुनारी गांव निवासी टीकू राम ने बताया कि एक मई को उसकी और उसकी बहन की शादी है। उन्होंने बताया कि हनुमान बेनीवाल राजस्थान में एकमात्र ऐसा नेता हैं, जो 36 कौमों को अपने साथ लेकर चलते हैं। दूसरी सबसे बड़ी बात तो उनकी यह है कि वह किसान हितेषी हैं। टीकू राम भी किसान परिवार से संबंध रखते हैं। हिंदू धर्म में शुभ काम में करने से पहले भगवान गणेश को याद किया जाता है। हनुमान बेनीवाल को भगवान तो नहीं कह सकते, लेकिन वह भगवान से भी कम नहीं हैं। इसलिए वह दिन-रात किसान गरीबों के लिए मेहनत करते हैं।

विज्ञापन

भाई-बहन की एक-दूसरे घर हो रही है शादी
टिकूराम की बंबु निवासी सुमन से हो रही है। बारात एक मई को सुनारी से बंबु जाएगी। वहीं सरिता का ब्याह सुमन के भाई भोजराज से हो रही है, जिसकी बारात सुनारी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed