{"_id":"638786a82c89306f1e79eabb","slug":"murder-of-20-month-old-child-in-bharatpur-police-arrested-accused-aunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाभी ने की ननद के 20 महीने के बच्चे की हत्या, पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, वजह कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाभी ने की ननद के 20 महीने के बच्चे की हत्या, पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, वजह कर देगी हैरान
Wed, 30 Nov 2022 10:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:06 PM IST
सार
आरोपी महिला पूनम ने पुलिस को बताया कि उसकी ननद मीना करीब 2 साल से पीहर में रह रही है। जिसके साथ उसकी बनती नहीं थी। उसकी सास और ननद बात-बात पर उसे ताना मारती थी। उससे बदला लेने के लिए उसने बच्चे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के चिरावल गुर्जर गांव में 20 महीने के बच्चे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बच्चे की मामी ने अपनी ननद से बदला लेने के लिए मासूम की पानी टंकी में डुबोकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी महिला पूनम जाटव पत्नी भोजराज (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि थाना बहतूकला जिला अलवर निवासी हरिराम जाटव ने 1 नवंबर को थाना नगर में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया था कि उसके बेटे श्याम सुंदर की ससुराल चिरावल गुर्जर गांव में है। श्याम सुंदर की पत्नी मीना कुमारी अपने पीहर रह रही है। उसके बेटे शिवम को किसी अनजान व्यक्ति ने छत पर रखी पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया है। हरिराम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके पर मिले साक्ष्य और तकनीकी सहायता से मामले की जांच शुरू की। इस दौरान बच्चे की मामी यानी मृतक बच्चे की भाभी पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस टीम ने पूनम जाटव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला पूनम ने पुलिस को बताया कि उसकी ननद मीना करीब 2 साल से अपने पीहर में रह रही है।
विज्ञापन
जिसके साथ उसकी बनती नहीं थी। आए दिन उससे विवाद होता रहता था। उसकी सास और ननद मीना बात-बात पर उसे ताना मारा करती थी। उससे बदला लेने के लिए वह घर में सो रहे उसके 20 महीने के बेटे को छत पर ले गई और पानी की टंकी में डुबो दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला पूनम को गिरफ्तार कर लिया है।