Rajasthan: लग्जरी कार चुराने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार, अलवर और मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक की गाड़ी कर चुका है चोरी
दौसा पुलिस ने पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने कारवाई करते हुए पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश पुलिस रेंज स्तर पर टॉप 10 की अपराधियों की लिस्ट में शामिल था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जयपुर, दौसा, करौली और अलवर में चोरी, नकबजनी, मारपीट और हत्या के प्रयास के 15 से ज्यादा केस दर्ज हैं। उसे लग्जरी गाड़िया चुराने का शौक था। आरोपी ने अलवर के पूर्व विधायक रामहेत यादव और मध्यप्रदेश के विधायक की गाड़ी चुरा ली थी। पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि से सूचना मिली कि जयपुर के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल इनामी बदमाश बिना नंबर की जीप से सिकंदरा-अलवर मेगा हाईवे पर बांदीकुई की तरफ जा रहा है। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर सैंथल थाना इलाके में उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल मीणा निवासी शंकरपुर, थाना बालघाट जिला करौली का है। जिसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।इसके साथ ही एक बिना नंबर की जीप भी बरामद की गई है।