फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister climb on Mountain to give Tribute to Gandhi-Shastri

शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देने के लिए जान पर खेल गए मंत्रीजी

Sat, 03 Oct 2015 12:05 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
Minister climb on Mountain to give Tribute to Gandhi-Shastri

गांधी और शास्त्री जयंती (2 अक्टूबर) पर देशभर के लोगों ने उनको श्रद्धांजली दी। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे जिनको श्रद्धांजली देने के लिए के कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी। उन्हीं में से एक राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी भी हैं।

विज्ञापन


चतुर्वेदी राजस्थान के जोधपुर में लाल बहादुर शास्त्री चौक पर लगी शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। लेकिन चतुर्वेदी के लिए यह माल्यार्पण कार्यक्रम इतना आसानी नहीं था। उन्हें इसके लिए पहाड़ चढ़ना पड़ गया। लेकिन उन्होंने इन बाधाओं की परवाह किए बगैर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दरअसल, हुआ यूं कि शास्त्री सर्किल पर लाल बहादुर शास्त्री की करीब 20 फीट से ऊंचा स्मारक है। उतनी ऊंचाई पर चढ़ने के लिए मंत्री जी के लिए रस्सी मंगवाई गई और ढलान जैसी स्मारक पर रस्सी के सहारे उनको चढ़ाया गया। तब जाकर वह शास्त्री जी का माल्यार्पण कर सके। इसके लिए उनके समर्थकों को भी काफी मसक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

क्रेन के सहारे माल्यार्पण

Minister climb on Mountain to give Tribute to Gandhi-Shastri

इतना ही नहीं जब रेजीडेंसी रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की बारी आई तो उस वक्त भी चतुर्वेदी को मेहनत करनी पड़ी। गांधी की ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। जिसके बाद ही वह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पाए।

एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय घाट जाकर शास्त्री जी को श्रद्धांजली नहीं देने की वजह से उनकी आलोचना हो रही हैं वहीं दूसरी ओर राजस्थान के इस मंत्री की इतनी मेहनत के बाद दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजली देने के लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed