फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married woman raped by entering Rajaldesar house in Churu

Churu: राजलदेसर घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, जानलेवा हमले में पति के गले की हड्डी टूटी, मामला दर्ज

Thu, 13 Apr 2023 08:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Apr 2023 08:20 AM IST
सार

चूरू जिले रतनगढ़ तहसील के राजलदेसर थाना इलाके में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीच बचाव में हुई मारपीट में पीड़िता के पति के गले की हड्डी टूट गई है।

विज्ञापन
Married woman raped by entering Rajaldesar house in Churu
घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू जिले रतनगढ़ तहसील के राजलदेसर थाना इलाके के घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ ही विवाहिता का पति घर आया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया, जिससे उसके गले की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल पति को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। हड्डी टूटने से घायल पति बोल नहीं पा रहा है।

विज्ञापन


थानाधिकारी रतनलाल मेघवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार को रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि 9 अप्रैल की सुबह उसका पति मजदूरी करने के लिए गया था। पति के जाने के करीब 15 मिनट बाद ही गांव का नेमीचंद गिवारियां जबरदस्ती घर में घुस आया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसी दौरान पति अचानक घर आ गया। तभी आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कद दी। जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। इस दौरान उनकी गले की हड्डी टूट गई। तभी उसने शोर मचाया तो उसका देवर दौड़कर आया, लेकिन आरोपी उसको धक्का देकर भाग गया। विवाहिता ने बताया कि परिजनों ने उसके पति को राजलदेसर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से हालत बिगड़ने पर डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हड्डी टूटने के कारण उसके पति बोल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और विवाहिता का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। विवाहिता के 164 के बयान दर्ज करने के बाद समन के लिए फाइल भिजवाई गई है। पीड़िता के पति का अभी चूरू अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अभी बयान देने में सक्षम नहीं है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखी जाएगी। अगर मामला गंभीर है और उसकी जान को खतरा भी है, तो जानलेवा हमले की धारा भी जोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed