फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Maharashtra Political Crisis CM Ashok Gehlot attacked PM Narendra Modi and BJP  

Rajasthan: सीएम गहलोत ने बताए, 'मोदी है तो मुमकिन है' के मायने, महाराष्ट्र में उठे सियासी संकट पर यह बोले

Tue, 21 Jun 2022 03:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Jun 2022 03:44 PM IST
सार

अब महाराष्ट्र सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है। इन्होंने कितना बड़ा षड्यंत्र किया है। कैसे हॉर्स ट्रेडिंग हो रही होगी, क्या सौदे हो रहे होंगे? यह तो वो जानें और उनकी आत्मा जाने।

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis CM Ashok Gehlot attacked PM Narendra Modi and BJP  
अशोक गहलोत, नरेंद्र मोदी

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को एआईसीसी में मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो देश को सबकुछ मुमकिन है। जुर्म भी है, अन्याय भी है, अत्याचार भी है, उत्पीड़न भी है और सबकुछ संभव है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के अंदर जो षड्यंत्र किया गया है। आप सोचिए कि क्या यह लोग (भाजपा) देश के अंदर गवर्नेंस कर रहे हैं? महंगाई है, बेरोजगारी है और देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है। ईडी का नोटिस सोनिया गांधी को और राहुल गांधी को दिया जा रहा है। बच्चों को गुमराह करने के लिए अग्निपथ लेकर आ रहे हो, आप चाहते क्या हैं? 
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, प्रधानमंत्री मोदीजी देशवासियों से शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए एक अपील नहीं कर पा रहे हैं। हिंसा को कोई हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी, राज्य सरकार जहां हिंसा होती है उसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह कहने में भी मोदीजी को हर्ज है। हम लोग मुख्यमंत्री के रूप में अपील करने की मांग करते हैं, पर न तो मोदीजी और न ही अमित शाहजी अपील कर रहे हैं। आप लोग सोच सकते हो कि देश किस दिशा में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जहां अशांति होती है, झगड़े होते हैं, हिंसा होती है, वहां विकास होता है क्या? देश के अंदर तो हालात बड़े गंभीर। अब महाराष्ट्र सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है। इन्होंने कितना बड़ा षड्यंत्र किया है। कैसे हॉर्स ट्रेडिंग हो रही होगी, क्या सौदे हो रहे होंगे? यह तो वो (भाजपा) जानें और उनकी आत्मा जाने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed