फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Madhya Pradesh crisis: Congress 80 MLAs arrived at Jaipur airport, Rajasthan CM Gehlot received them

खरीद-फरोख्त के आशंका के बीच जयपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के 80 कांग्रेस विधायक

Wed, 11 Mar 2020 04:06 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर  Published by: अमित कुमार Updated Wed, 11 Mar 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh crisis: Congress 80 MLAs arrived at Jaipur airport, Rajasthan CM Gehlot received them
जयपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक - फोटो : ANI

ऐसे में मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से कांग्रेस के 80 विधायकों जयपुर लाया गया है। ये विधायक भोपाल से विशेष विमान में सवार होकर बुधवार 2.30 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों को लेने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद एयरपोर्ट पहुंचे। उनके अलावा के मुख्य सचेतक महेश जोशी, उप प्रमुख सचेतक महेंद्र चौधरी, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह और अन्य नेता भी एयरपोर्ट पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व सांसद रहे सिंधिया के करीबी 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कांग्रेस विधायकों को लेने पहुंचे सीएम गहलोत ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। 

राजस्थान के सीएम ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा, 'इस तरह के मौकापरस्त लोगों को बहुत पहले ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए थी। कांग्रेस ने 18 साल तक काफी कुछ दिया। मौका आने पे मौकापरस्ती दिखाई है। लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।'

 

भाजपा पर आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा, 'हर कोई देख सकता है कि कैसे लोकतंत्र की हत्या हुई है। विधायक जयपुर आए हैं, आप देख सकते हैं वहां हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया है, जो सत्ता में बैठे हुए लोग कर रहे हैं। हम एकजुट रहेंगे।'

इन विधायकों के ठहरने का इंतजाम दिल्ली रोड के पास ब्यूना विस्ता रिसॉर्ट में किया गया। उन्हें लग्जरी बस से लाया गया है। इसी रिसॉर्ट में पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के विधायकों को ठहराया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed