{"_id":"5ca32f5fbdec222ffc35a079","slug":"lok-sabha-elections-2019-bsp-declares-candidates-for-five-seats-for-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : बसपा ने जारी की पांच प्रत्याशियों की सूची, प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : बसपा ने जारी की पांच प्रत्याशियों की सूची, प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
Tue, 02 Apr 2019 03:16 PM IST
आसिम खान
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान की पांच सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी राज्य की सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों के लिए भी नाम जल्द जारी करेगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने कहा, ‘पांच सीटों के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। राज्य की सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं और बाकी नाम भी जल्द घोषित होंगे।'
विज्ञापन
पार्टी ने अलवर से इमरान खान, कोटा से हरीश कुमार, झालावाड़ा बारां से डॉ बद्री प्रसाद, उदयपुर से केशुलाल और अजमेर सीट पर कर्नल दुर्गालाल को टिकट दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने छह सीटें जीती थीं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार खासकर पूर्वी राजस्थान की कुछ लोकसभा सीटों पर उसका अच्छा खासा जनाधार है।
विज्ञापन