{"_id":"6849839f904fe163250007ed","slug":"kotputli-district-collector-inspected-the-panchayat-samiti-office-news-in-hindi-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli: जिला कलेक्टर ने किया पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण, नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli: जिला कलेक्टर ने किया पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण, नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश
Wed, 11 Jun 2025 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 11 Jun 2025 06:54 PM IST
सार
कलेक्टर ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो। कार्यालय पत्राचार पूर्ण रूप से ई- फाइलिंग के माध्यम से करने, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने एवं कार्यालय में आग्नतुकों व आमजन से संवेदनापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे डीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय कोटपुतली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अनुभागों में कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संधारित दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण की स्थिति के बारे में जाना साथ ही मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों की निगरानी एवं पीएम आवास योजना (ग्रामीण), स्वामित्व योजना, अमृत सरोवर योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने एनएफएसए एवं पेंशन वेरिफिकेशन शत प्रतिशत पूर्ण कराने को कहा तथा कार्यालय में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर सराहना की।
पढ़ें: आधी रात छत पर तलवार लेकर चढ़े बदमाश, नींद में युवक को काट डाला; सनसनीखेज वारदात से दहशत
विज्ञापन
आमजन को कार्यालय में दी जा रही सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेकर कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो। कार्यालय पत्राचार पूर्ण रूप से ई- फाइलिंग के माध्यम से करने, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने एवं कार्यालय में आग्नतुकों व आमजन से संवेदनापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास अधिकारी कोटपुतली हरिओम मीणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।