फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Voting Hit by ‘Technical Brake’ in Kotputli: EVMs Down for 90 Minutes, Voters Furious

कोटपूतली में ईवीएम ठप: वार्ड 27-28 में डेढ़ घंटे मतदान रुका, मतदाताओं का फूटा गुस्सा

Wed, 09 Sep 2026 11:14 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 09 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

कोटपूतली के वार्ड 27-28 में EVM में तकनीकी खराबी से करीब डेढ़ घंटे मतदान प्रभावित रहा। लंबी कतारों में खड़े मतदाताओं ने नाराजगी जताई। मशीनें ठीक होने के बाद मतदान फिर शुरू हुआ।

विज्ञापन
Voting Hit by ‘Technical Brake’ in Kotputli: EVMs Down for 90 Minutes, Voters Furious
कोटपूतली में ईवीएम खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दौरान कोटपूतली के वार्ड नंबर 27 और 28 के मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद मशीनों में परेशानी आने से वोटिंग रुक गई। इससे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन

सुबह मतदान के लिए पहुंचे लोगों को मशीन ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक मतदान नहीं होने से कतार में खड़े मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली। मतदाताओं का कहना था कि वे अपने जरूरी काम छोड़कर वोट डालने पहुंचे हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

महिलाओं ने भी जताई नाराजगी

मतदान में देरी को लेकर महिला मतदाताओं में भी नाराजगी रही। महिलाओं का कहना था कि मतदान के बाद उन्हें घर के काम और अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाना है, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण काफी समय कतार में खड़े होकर गुजर रहा है। मशीन खराब होने के कारण मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई। मतदाताओं ने प्रशासन से जल्द मशीन दुरुस्त कर मतदान प्रक्रिया सुचारू कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों और तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके की स्थिति पर नजर बनाए रहे। कोटपूतली तहसीलदार रामधन गुर्जर ने बताया कि मतदान शुरू होने के दौरान वोटिंग मशीनों में तकनीकी समस्या आई थी। इसके चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और तकनीकी टीम की मदद से मशीनों को दुरुस्त कर दिया गया है। अब मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

करीब डेढ़ घंटे तक मतदान प्रभावित रहने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मशीनें ठीक होने के बाद मतदान दोबारा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए वोट डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed