फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputali News: Firing in filmy style and posting videos on social media, questions raised on police

Kotputali News: फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर सोशल मीडिया पर डाले वीडियो, पुलिस पर उठे सवालिया निशान

Tue, 20 May 2025 11:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 May 2025 11:39 AM IST
सार

एक बार एफआईआर दर्ज होने के बावजूद बेखौफ युवक ने खुलेआम फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं किए जाने से अब पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Kotputali News: Firing in filmy style and posting videos on social media, questions raised on police
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पनियाला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुलेआम की गई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो 6 मार्च के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में फायरिंग करता नजर आ रहा युवक अशोक रावत पुत्र अडीसाल, जिसके खिलाफ 27 फरवरी को भी फायरिंग और जानलेवा हमले का मामला पनियाला थाने में दर्ज किया गया था। इसके बावजूद अब तक पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस लापरवाही के चलते अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: एसआई भर्ती विवाद पर कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक आज, 26 को हाईकोर्ट में सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर फायरिंग के वीडियो अपलोड कर रहा है, जिससे प्रतीत होता है कि वह कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहा है। ऐसे में जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने पर भी सख्त कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे गंभीर मामलों में यदि अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह एक आम प्रवृत्ति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed