फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Youth shot in Kota Miscreant barged into restaurant and shot him

Rajasthan: कोटा में रेस्टोरेंट में घुसकर युवक को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Mon, 08 Aug 2022 09:48 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 08 Aug 2022 09:48 AM IST
सार

संप्रदाय विशेष के दो गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में युवक को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर और मृतक दोनों रिश्तेदार भी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Youth shot in Kota Miscreant barged into restaurant and shot him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा शहर के व्यस्ततम तलवंडी इलाके में रविवार देर शाम गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। तलवंडी चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट में घुस कर युवक अरकान पर फायर किया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र में गोली चलने से सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगो का जमघट लग गया। सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस आनन फानन में घटनास्थल पहुंची और मौके पर हालात को संभाला। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक केशर सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संप्रदाय विशेष के दो गुटों में काफी समय से विवाद चल रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुट एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। मृतक और हमलावर आपस में रिश्तेदार भी है। पुलिस ने बताया कि हत्यारों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed