Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Woman suffers heart attack due to monkey terror, dies on the spot

कोटा में छत पर कपड़े सुखा रही महिला पर बंदर का हमला; आया हार्ट अटैक

Mon, 16 Nov 2026 04:36 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क;अमर उजाला; कोटा
न्यूज डेस्क;अमर उजाला; कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

कोटा में एक महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। महिला अपने मकान की छत पर कपड़े सुखा रही है। हमले के कारण महिला घबरा गई। ऐसे में उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Woman suffers heart attack due to monkey terror, dies on the spot
बंदर के हमले से महिला की हुई मौत

विस्तार

बंदरों के हमले से कोटा में महिला की मौत, निगम पर आरोप

विज्ञापन

कोटा, राजस्थान। राजस्थान के कोटा शहर में बंदरों का आतंक अब लोगों की जान ले रहा है। कंसुआ इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छत पर कपड़े सुखा रही एक महिला पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया था।

बंदर के इस अचानक हमले से महिला बुरी तरह घबरा गई। बंदर ने महिला के चेहरे और पीठ पर अपने पंजे से वार किया। हमले के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कंसुआ निवासी रेनू भट्ट के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई। इसे साइलेंट अटैक भी कहा जा रहा है। अचानक हुए इस हमले से महिला को गहरा सदमा लगा। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के आधार पर ही हो सकेगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में बंदरों के आतंक से डर का माहौल है। लोगों में दहशत फैल गई है। महिला की मौत के बाद नगर निगम की कार्यशैली पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे के बाद ही क्यों जागेंगे।

विज्ञापन

बंदरों का बढ़ता आतंक

कंसुआ सहित आसपास के इलाकों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदर आए दिन घरों की छतों और गलियों में उत्पात मचाते हैं। वे लोगों पर हमला करते हैं और घरों में घुसकर सामान भी उठा ले जाते हैं। इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम पर आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायतें दी हैं। बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इंतजाम किए जाते तो यह घटना टाली जा सकती थी। बंदरों को पकड़ने और उनके आतंक पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed