{"_id":"67d68d7ffb00d5784103d335","slug":"wife-and-children-had-gone-to-the-village-to-celebrate-holi-husband-hanged-himself-here-a-three-day-old-dead-body-was-found-in-the-bushes-kota-news-c-1-1-noi1391-2729863-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: होली मनाने पत्नी और बच्चे गए थे गांव, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; झाड़ियों में मिला तीन दिन पुराना शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: होली मनाने पत्नी और बच्चे गए थे गांव, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; झाड़ियों में मिला तीन दिन पुराना शव
Sun, 16 Mar 2025 02:25 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:25 PM IST
सार
Kota: संजय नगर मार्केट के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं मृतक ने आसमानी कलर की शर्ट और ब्लेक कलर की जींस पहन रखी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक युवक राहुल बैरवा स्वराज हाउसिंग सोसाइटी के फ्लेट में रह रहा था। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चेरी में रखवाया। अभी तक की जानकारी में सामने आया कि युवक कोटा में एक निजी कंपनी में काम करता था। युवक की पत्नी और बच्चे होली मनाने के लिए गांव गए हुए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं लग सकी है और न ही कमरे से कोई नोट या लेटर मिला है।
बोरखेड़ा थाने के हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि फ्लैट में मौजूद एक युवक कमरे का गेट नहीं खोल रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का गेट खोला और फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारा। इस दौरान मृतक की पत्नी का भाई और जीजा भी मौके पर पहुंच गए थे। युवक को एमबीएस अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, तीन भाई गिरफ्तार; पत्नी से छेड़छाड़ पर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में झाड़ियों में मिला शव
इधर, शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में संजय मार्केट के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्तगी के बारे में जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक शव करीब 3 तीन दिन पुरान बताया जा रहा है। एएसआई आरिफ मोहम्मद ने बताया कि संजय नगर मार्केट के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं मृतक ने आसमानी कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की जींस पहन रखी है। शव के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस ने शव का मोर्चेरी में रखवा दिया है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।