फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Sri Ganganagar News: Energy Minister laid the foundation stone for development works in Sangod area

Kota News: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वेयर हाउस का किया लोकार्पण, दो करोड़ की लागत से हुआ तैयार

Sun, 27 Apr 2025 07:37 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

हरीशचन्द्र सागर परियोजना के तहत नहरों और माइनरों के जीर्णोद्धार कार्य के द्वितीय चरण का भी शिलान्यास किया गया। मंत्री ने जल संरक्षण और तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए जनभागीदारी और सकारात्मक सुझावों का आह्वान किया।

विज्ञापन
Sri Ganganagar News: Energy Minister laid the foundation stone for development works in Sangod area
ऊर्जा मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सांगोद क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने ग्राम कुराडिया खुर्द तथा लक्ष्मीपुरा में आयोजित विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में भाग लिया। कोटड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति के लक्ष्मीपुरा वेयर हाऊस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ने की। इस दौरान प्रधान जयवीर सिंह, उपप्रधान ओम नगर अडूसा, सहकारी समिति कोटडी के अध्यक्ष चेतन मेहता, ओम मेहता, मंडल अध्यक्ष मुरारी मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, सेंट्रल बैंक के मैनेजर बलविंदर सिंह, पंचायत समिति सदस्य चैनकंवर तथा बृजबाला शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री नागर ने कहा कि वेयर हाउस बनने से भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने एफसीआई के अधिकारियों से बात करके गेहूं खरीद में गोदान को लीज पर लेने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के दौरान सकारात्मक सुझाव दें। ये तालाब आने वाले समय में जल भराव और जल स्तर बढ़ाने के साथ पिकनिक स्पॉट के रुप में भी उपयोगी होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कोटड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से लक्ष्मीपुरा में 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 5 हजार मेट्रिक टन वेयर हाऊस के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। साथ ही, ढाई करोड़ रुपए की लागत से जल संसाधन विभाग द्वारा किए गए गंगा सागर तालाब लक्ष्मीपुरा के जीर्णोंद्धार कार्य का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंत्री नागर ने हरीशचन्द्र सागर परियोजना की शेष नहरों की वितरिकाओं और माइनरों के 3 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले जीर्णोंद्धार कार्य (द्वितीय चरण) का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed