{"_id":"67ee0802213152c02d069452","slug":"two-constables-demanded-bribe-to-show-leniency-to-the-accused-arrested-with-10-thousand-rupees-kota-news-c-1-1-noi1391-2793788-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: आरोपियों पर रियायत बरतने के लिए दो कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: आरोपियों पर रियायत बरतने के लिए दो कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार
Thu, 03 Apr 2025 09:40 AM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:40 AM IST
सार
Kota News: प्रकरण में सामने आया है कि परिवादी बुधवार देर रात को 10 हजार रुपए लेकर थाने से कुछ ही दूरी पर पहुंच गया। जहां पर उसने दोनों कांस्टेबल को 10 हजार रुपए पकड़ा दिए। परिवादी का इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
रिश्वत प्रकरण में 2 कांस्टेबल गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने देर रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत प्रकरण मामले में दो कांस्टेबल को रंगे हाथों रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा घटनाक्रम दादाबाड़ी थाने से जुड़ा हुआ सामने आया है। दोनों कांस्टेबलों ने मारपीट के एक मामले में परिवादी के बेटों को बचाने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। जिसका सत्यापन होने के बाद एसीबी ने देर रात को जाल बिछाकर दोनों कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 31 मार्च को एसीबी से संपर्क किया था और बताया था कि दादाबाड़ी थाने में उसको दो बेटों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज है। प्रकरण में चार आरोपी गिरफ्तार किए थे। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी थी। परिवारी के बेटों को राहत देने के लिए दो कांस्टेबल बनवीर आचार्य और मनीष कुमार जांगिड़ ने रिश्वत के डिमांड की थी। जिसका सत्यापन करवाने पर सामने आया कि कांस्टेबलों ने 30 हजार रुपए की परिवादी से रिश्वत मांगी है।
पढ़ें: मसाज सेंटर्स को लेकर पुलिस ने उठाया कदम, ये गंदा काम न हो...इसलिए दरवाजों पर नहीं रहेगी कुंडी C
विज्ञापन
मामले का सत्यापन करवाने के बाद परिवादी बुधवार देर रात को 10 हजार रुपए लेकर थाने से कुछ ही दूरी पर पहुंच गया। जहां पर उसने दोनों कांस्टेबल को 10 हजार रुपए संभला दिए। परिवादी का इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों कांस्टेबलों की भर्ती साल 2018 में हुई थी। एसीबी ने बताया कि जिस मामले में कांस्टेबल ने रिश्वत ली है उसकी जांच सब इंस्पेक्टर कर रहे हैं।