{"_id":"64547c506dbe368a6a022666","slug":"tigress-mt-4-dies-in-kota-mukundra-tiger-reserve-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुंदरा टाइगर रिजर्व: आंत में ब्लॉकेज व बच्चेदानी फटने से बाघिन की मौत, दस दिन में जन्म लेने वाले थे तीन शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व: आंत में ब्लॉकेज व बच्चेदानी फटने से बाघिन की मौत, दस दिन में जन्म लेने वाले थे तीन शावक
Fri, 05 May 2023 09:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 May 2023 09:17 AM IST
सार
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघिन MT-4 की मौत के साथ-साथ उसके पेट में पल रहे तीन शावकों की भी मौत हो गई। तीनों शावक दस दिन में जन्म लेने वाले थे।
विज्ञापन
प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार के लिए बाघिन के शव को ले जाते वन्य कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
वन्य जीव प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में गुरुवार को बाघिन की मौत हो गई। बाघिन गर्भवती थी। साथ ही उसके पेट में तीन शावक थे। तीनों शावकों के जन्म लेने से पहले ही बाघिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में गुरुवार को बाघिन MT-4 की मौत के साथ-साथ उसके तीन शावक भी मर गए। बाघिन की मौत का खुलासा उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। आंतों में ब्लॉकेज व बच्चेदानी फटने से बाघिन की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि बाघिन गर्भवती थी तथा उसके पेट में तीन शावक थे, जोकि परिपक्व थे। आगामी दस दिन में उनका जन्म होने वाला था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करने वाली टीम के डॉक्टर का कहना है कि बाघिन सदमे में भी थी। उसका पेट खराब होने के चलते उसे दो बार ट्रेंकुलाइज किया गया और उसका उपचार किया गया। बाघिन का पूरे प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व फिर सूना हो गया।
विज्ञापन