फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   three Year Old Molested in Kota Police Collect DNA Samples of Play School Staff Probe On

कोटा में तीन साल की मासूम से गलत हरकत: प्ले स्कूल के कर्मचारियों के लिए गए डीएनए सैंपल; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Sep 2026 04:16 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 09 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

कोटा में तीन साल की मासूम बालिका के साथ गलत हरकत का मामला सामने आया है। तबीयत खराब होने पर चिकित्सकीय जांच में आशंका सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
three Year Old Molested in Kota Police Collect DNA Samples of Play School Staff Probe On
सांकेतिक फोटो - फोटो : Crime Demo

विस्तार

कोटा जिले में तीन साल की मासूम बालिका के साथ गलत हरकत का बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो कानून समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालिका की कम उम्र होने के कारण वह घटना के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रही है। पुलिस अब मेडिकल जांच, डीएनए नमूनों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


चिकित्सक की जांच में हुआ खुलासा
यह मामला उस समय उजागर हुआ, जब तबीयत खराब होने पर परिजन मासूम को इलाज के लिए बाल रोग विशेषज्ञ के पास लेकर पहुंचे। जांच के दौरान चिकित्सक को बालिका की कमर के पास और नाजुक अंग में दर्द तथा सूजन दिखाई दी। चिकित्सक ने गलत हरकत की आशंका जताते हुए परिजनों को इसकी जानकारी दी। डॉक्टर की बात सुनकर परिजन घबरा गए और उन्होंने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जयपुर में चुनावी रोड शो में बीजेपी का बड़ा दावं: परकोटे में सीएम ने लव जिहाद, जबरन पलायन के मुददे गिनाए
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच महिला उत्पीड़न अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, मासूम बालिका घर के अलावा केवल अपने पास स्थित एक प्ले स्कूल में जाती है। इसी आधार पर पुलिस ने स्कूल के कुछ पुरुष कर्मचारियों और संबंधित लोगों के डीएनए नमूने लिए हैं। साथ ही, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed