{"_id":"68553d598560fb91e50b07de","slug":"the-young-man-wrote-the-reason-for-his-death-in-an-8-page-suicide-note-20-hours-later-the-family-found-him-hanging-from-the-fan-kota-news-c-1-1-noi1391-3080333-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: आठ पेज के सुसाइड नोट में दर्द ही नहीं, खुद की मौत की वजह भी बताई; 20 घंटे बाद लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: आठ पेज के सुसाइड नोट में दर्द ही नहीं, खुद की मौत की वजह भी बताई; 20 घंटे बाद लटका मिला शव
Fri, 20 Jun 2025 05:01 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:01 PM IST
सार
बोरखेड़ा थाना एएसआई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि सुसाइड नोट और अन्य सबूतों के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मेल ड्राइव में सेव ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लोगों से परेशान युवक ने किया सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय युवक दुष्यंत पांडे देवाशीष सिटी में अपने माता-पिता के साथ रहता था और प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
घटना गुरुवार दोपहर की है, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी शुक्रवार को मिली। जब दुष्यंत सुबह तक भी कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वह पंखे से लटका था। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
विज्ञापन
आठ पेज के नोट में चार ने नाम सुसाइड के जिम्मेदार
दुष्यंत ने आत्महत्या से पहले 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें चार लोगों नरेंद्र नागर, रवि तिवारी (कोटा निवासी), शंकर राय और रामभगत (लाखेरी निवासी) पर पैसों के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में दुष्यंत ने यह भी बताया कि उसने अपनी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मेल ड्राइव में सेव की हैं। सुसाइड नोट में उसने ईमेल आईडी और पासवर्ड भी उल्लेख किया है।
पांच के 15-20 लाख रुपये वसूले
मृतक के पिता उमेश पांडे ने बताया कि दुष्यंत ने एक समय किसी से 5 लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसे वह ब्याज सहित चुका चुका था। इसके बावजूद नरेंद्र नागर और रवि नामक युवक कई वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और अब तक उससे 15 से 20 लाख रुपये वसूल चुके थे। उन्होंने यह भी बताया कि इन लोगों ने उनकी दुकान पर कब्जा कर लिया और घर का सामान भी उठा ले गए।
ये भी पढ़ें: राजस्थान स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें एग्जाम पैटर्न
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की शुरू
बोरखेड़ा थाना एएसआई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि आत्महत्या के मामले में सुसाइड नोट और अन्य सबूतों के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मेल ड्राइव में सेव ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।