फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC School Lecturer Group 1 Admit Card out at rpsc.rajasthan.gov.in, check exam date and time

RPSC: राजस्थान स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें एग्जाम पैटर्न

Fri, 20 Jun 2025 02:36 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 20 Jun 2025 02:36 PM IST
सार

RPSC School Lecturer Group 1 Admit Card Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC School Lecturer Group 1 Admit Card out at rpsc.rajasthan.gov.in, check exam date and time
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RPSC Admit Card: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।  

विज्ञापन


आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेना न भूलें, क्योंकि परीक्षा के समय यह अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जानें रिक्तियों की संख्या

विषय पदों की संख्या
अंग्रेजी 325
संस्कृत 64
राजस्थानी 07
पंजाबी 11
उर्दू 26
इतिहास 90
राजनीति विज्ञान 225
भूगोल 210
अर्थशास्त्र 35
समाजशास्त्र 16
गृह विज्ञान 16
रसायन विज्ञान 36
भौतिकी 147
गणित 153
जीव विज्ञान 67
वाणिज्य 340
ड्राइंग 35
संगीत 06
फिजिकल एजुकेशन 37
कोच (कुश्ती) 01
कोच (खो-खो) 01
कोच (हॉकी) 01
कोच (फुटबॉल) 03

कैसा रहेगा एग्जाम पैटर्न?

इस परीक्षा में कुल 450 अंकों की दो पेपर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। पेपर-I सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से संबंधित होगा, जो 150 अंकों का होगा और इसके लिए 1.5 घंटे का समय मिलेगा। वहीं पेपर-II उम्मीदवार के चुने हुए विषय (जैसे इतिहास, गणित आदि) पर आधारित होगा, जो 300 अंकों का होगा और इसकी अवधि 3 घंटे होगी। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू हो सकती है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in में से किसी एक पर जाएं।
  • अब होमपेज पर स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed