{"_id":"6864c8ffc2fd8c39a50a66b9","slug":"the-situation-in-the-district-has-worsened-after-12-hours-of-rain-water-is-also-being-released-from-the-barrage-kota-news-c-1-1-noi1391-3122909-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Monsoon: कोटा में 12 घंटे से हो रही बारिश से बिगड़े हालात, बैराज से भी छोड़ा जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Monsoon: कोटा में 12 घंटे से हो रही बारिश से बिगड़े हालात, बैराज से भी छोड़ा जा रहा पानी
Wed, 02 Jul 2025 08:45 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 08:45 PM IST
सार
मोड़क कस्बे सहित जिले के कई इलाकों में घरों, स्कूलों और अस्पतालों में पानी भर गया है। कोटा शहर के कई हिस्सों में जलभराव और एहतियातन बिजली कटौती की गई है।
विज्ञापन
बैराज के खोले गए गेट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में बीते 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिले के कई इलाकों में घरों, स्कूलों और अस्पताल में पानी भर गया। तो वहीं कोटा बैराज में भी लगातार जल स्तर बढ़ने के बाद बैराज के पांच गेटों को खोला गया है। इन गेटों से लगातार पानी की निकासी हो रही है।
जिले के मोड़क कस्बे में देर से हो रही बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है। इलाके के चौसला रोड और ईदगाह के पास बने घरों में पानी भर गया। वहीं सरकारी स्कूल, अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर भी यही हालत देखने को मिले हैं। देर रात से हो रही झमाझम बारिश से कोटा शहर में भी बारिश का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। कई इलाकों में एतिहात के तौर पर बिजली में भी कटौती की गई है, ताकि ज्यादा नुकसान ना हो।
वहीं शहर के बीच से निकल रही चंबल नदी में भी लगातार पानी की आवक बढ़ रही है। जिसके चलते कोटा बैराज के पांच गेटों को खोलकर पानी की निकासी किया जा रही है। इन गेटों से 75000 क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी लगातार हो रही है। वहीं जवाहर सागर बांध से भी 46000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।