फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   kota municipal election result 100 wards vote counting jdb college

निकाय चुनाव: 100 वार्ड, सैकड़ों प्रत्याशी और बड़ा मुकाबला, सोमवार को खुलेगा कोटा का चुनावी राज

Sun, 13 Sep 2026 11:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 11:29 AM IST
सार

कोटा नगर निकाय चुनाव के बाद सोमवार सुबह 8 बजे जेडीबी कॉलेज में 100 वार्डों की मतगणना शुरू होगी। चार काउंटिंग हॉल में 14-14 टेबल लगाई गई हैं और कुल 56 काउंटिंग टीमें मतगणना प्रक्रिया में जुटेंगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी।

विज्ञापन
kota municipal election result 100 wards vote counting jdb college
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली मतगणना पर टिक गई हैं। शहर के 100 वार्डों में हुए चुनाव के नतीजों को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल बढ़ गई है। चुनाव परिणाम के बाद बहुमत के समीकरण को लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों को साधने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इधर, प्रशासन ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से जेडीबी कॉलेज में मतगणना शुरू होगी, जहां मतदान के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है।

विज्ञापन

चार काउंटिंग हॉल में होगी मतगणना

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से जेडीबी कॉलेज में 100 वार्डों की मतगणना शुरू होगी। प्रशासन को उम्मीद है कि दोपहर तक सभी वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना शुरू होने के करीब दो घंटे बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ होने लगेगी।

विज्ञापन


मतगणना के लिए जेडीबी कॉलेज में चार काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। इसके लिए कुल 56 काउंटिंग टीमें गठित की गई हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में पड़े मतों की गणना शुरू की जाएगी। अनुमान है कि प्रत्येक वार्ड में मतगणना के करीब सात से आठ राउंड होंगे। मतगणना प्रक्रिया के लिए 200 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान जेडीबी कॉलेज रोड रहेगा बंद

मतगणना के मद्देनजर जेडीबी कॉलेज रोड को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। यह रास्ता मतगणना शुरू होने से पहले बंद कर दिया जाएगा और मतगणना पूरी होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, रूट डायवर्जन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पहले ही शहरवासियों को दी जा चुकी है। स्टेशन से एरोड्रम सर्किल और अनंतपुरा की ओर जाने वाले वाहनों को नयापुरा होकर निकाला जाएगा। वहीं, जेडीबी कॉलेज के सामने बैरिकेडिंग कर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

आमजन का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों और मतगणना में तैनात कर्मियों के अलावा जेडीबी कॉलेज परिसर में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन से चार स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखा जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed