फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   The miscreant stabbed a sleeping woman to death in the house, the nephew was also injured

Kota News: घर में सो रही महिला की चाकू मारकर हत्या, भांजा भी हुआ घायल; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Mar 2025 11:04 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

Kota: मृतका के बेटे जितेंद्र ने बताया कि वारदात के समय वह और उसकी पत्नी कमरे में ही सो रहे थे। मां की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो देखा की मां और अरविंद खून से सने हुए पड़े थे। सुमित्रा के सीने पर चाकू के निशान थे।

विज्ञापन
The miscreant stabbed a sleeping woman to death in the house, the nephew was also injured
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें घर में सो रही महिला की बदमाश ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात में घर में मौजूद मृतका भांजा भी चाकू के हमले में घायल हुआ है। जिसका एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं वारदात करने के बाद फरार हुए आरोपी अमीर मोहम्मद उर्फ सीबू को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि हुसैनी नगर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला सुमित्रा की देर रात को हत्या हो गई। मृतका का भांजा अरविंद भी उस समय वहीं मौजूद था, जिस पर भी बदमाश ने चाकू से हमला किया है। अरविंद के गले और अन्य जगहों पर चाकू के निशान लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस जाब्ता, डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। कमरे में कई जगह पर खून बिखरा हुआ था। वही वारदात के बाद परिजन महिला और उसके भांजे को अस्पताल लेकर पहुंच चुके थे। जहां पर चिकित्सकों महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: अवैध बजरी खनन का मामला, बिना नंबर के ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा; माइनिंग विभाग को दी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतका के बेटे जितेंद्र ने बताया कि वारदात के समय वह और उसकी पत्नी कमरे में ही सो रहे थे। मां की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो देखा की मां और अरविंद खून से सने हुए पड़े थे। सुमित्रा के सीने पर चाकू के निशान थे। वहीं अरविंद के गले पर चाकू के निशान थे। इसके बाद पड़ोसियों परिवार के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है की वारदात के पीछे वजह क्या रही इस बारे में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed