फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Interstate gang involved in cheating by changing ATM cards busted

Kota News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Mar 2025 09:26 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 09:26 PM IST
सार

इस गैंग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बड़ोदरा-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे से दिल्ली की ओर भाग रहा था, जिस पर पीछा कर वाहन को रोका गया। अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य आरोपी फरार हो गए, लेकिन गौरव शर्मा को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Kota News: Interstate gang involved in cheating by changing ATM cards busted
गैंग का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले की जवाहर नगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है। आरोपी ने महावीर नगर, जवाहर नगर, बोरखेड़ा इलाके में 12 से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा भी हो गया है। इसके अलावा इस गैंग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली में भी कई वारदात की हैं। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य गौरव शर्मा को लालसोट जयपुर से गिरफ्तार किया है। गौरव उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर का निवासी है।

विज्ञापन


शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि साल 2024 के दिसंबर माह से अब तक एटीएम में आम जनता को बातों में उलझा कर उनके एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की काफी घटनाएं सामने आई हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। कोटा शहर में अधिकांश जगह कोचिंग क्षेत्र हैं। जहां पर भारत के हर एक कोने से स्टूडेंट्स यहां पर आकर पढ़ाई करते हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस गैंग का पकड़ में आना बेहद जरूरी था। 
विज्ञापन


एटीएम कार्ड बदलने की जवाहर नगर इलाके में पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आरोपियों ने आम लोगों को अपनी बातों में उलझा कर उनके एटीएम से रुपये निकाले हैं। पुलिस को जब सूचना मिली कि एक आरोपी वाहन से बड़ोदरा-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे से कोटा होते हुए दिल्ली जा रहे है तो उसका पीछा करते हुए लालसोट रोड पर वाहन को रुकवाया। वाहन में बैठे अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिनका पीछा कर एक आरोपी गौरव शर्मा को डिटेन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग वारदात करने से पहले वहां के रूट को तय करती थी। उसके बाद जिस एटीएम में वारदात करनी थी उसकी लगातार रेकी भी की जाती थी और पैसे निकालने के बहाने गैंग के तीन सदस्य एटीएम मशीन के पास चले जाते थे। इनमें से एक व्यक्ति एटीएम में मौजूद आम जनता के पीछे खड़े होकर एटीएम कार्ड के पिन नंबर देखकर याद करता था। उसके बाद उसे बातों में उलझा कर एटीएम बदल लेता था। गैंग के द्वारा दिल्ली, जयपुर, कोटा, बारां, धौलपुर, ग्वालियर, विदिशा, उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, मुरैना सहित अन्य जगहों पर एटीएम बदलकर रुपए निकालने की घटना कर चुके हैं। सभी आरोपी एटीएम से निकाले गए रुपयों से महंगे शोक और नशे की लत को पूरा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed