फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   The accused couple who absconded after defrauding crores of rupees were arrested after 3 years

Kota News: करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हुए आरोपी दंपती साल बाद गिरफ्तार, 10-10 हजार का था इनाम; जानें

Wed, 16 Apr 2025 09:05 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 09:05 AM IST
सार

Kota News: आरोपी ने अपनी सैलरी से शेयर और विदेशी मुद्रा में ट्रेडिंग का काम शुरू कर दिया और 5% मंथली रिटर्न पर रकम ली। यहीं से पवन का लालच बढ़ता गया और उसने अपने जानकार लोगों से 5% मंथली रिटर्न पर रकम ली।

विज्ञापन
The accused couple who absconded after defrauding crores of rupees were arrested after 3 years
ठगी के आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान के कोटा की अन्नतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हाई रिटर्न स्कीम में इनवेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले करीब 3 साल से फरार चल रहे थे और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस को आरोपी की बेटी के बेचे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों की लोकेशन का पता चला था। आरोपी पति-पत्नी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी कोटा पुलिस ने घोषित किया था।
विज्ञापन


शहर पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी पवन जैन और उसकी पत्नी मैना देवी मूल रूप से सरसिया तहसील जहाजपुर भीलवाड़ा के निवासी हैं जोकि हाल ही में कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी में रहते हैं। पवन जैन झालावाड़ जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचर था। जिसे ऑनलाइन ट्रेडिंग का शौक भी लग गया था। आरोपी ने अपनी सैलरी से शेयर और विदेशी मुद्रा में ट्रेडिंग का काम शुरू कर दिया और 5% मंथली रिटर्न पर रकम ली। यहीं से पवन का लालच बढ़ता गया और उसने अपने जानकार लोगों से 5% मंथली रिटर्न पर रकम ली। पहले तो OCTA FX नाम के ब्रोकर पर FOREX ट्रेडिंग की फिर और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए रूस की NORD FX कंपनी के ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग की।
विज्ञापन


इस बीच पवन कुछ समय तक लोगों को भुगतान करता रहा बाद में कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड, भोपाल और इंदौर के लोगों के करीब 10 करोड रुपए ट्रेडिंग में लगा दिए वही खाता हैक होने के बाद लोगों का भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद लोगों ने घर में स्कूल पर जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी परिवार कोटा से फरार हो गए। पवन जैन और उसकी पत्नी मैना देवी देवी के खिलाफ कोटा और झालावाड़ में पांच-पांच मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गृह मंत्री शाह 17 अप्रैल को आएंगे आबूरोड, ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय शांतिवन के कार्यक्रम में होंगे शामिल    

साल 2022 के अगस्त माह में अनंतपुरा निवासी फरियादी ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि वह साल 2018 में पवन जैन के संपर्क में आया था और साल 2020 में उसने हाई रिटर्न स्कीम में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए इन्वेस्ट करवा दिए। जब उसे वापस रकम मांगी गई तो आरोपी ने उल्टे केस में फंसने की धमकी दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में स्थाई वारंट जारी हुए थे। दिसंबर महीने में दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के लिए एसपी ऑफिस पत्रावली भिजवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed