फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Speaker Birla expressed concern over the deteriorating conditions due to rain

Kota News: बारिश से बिगड़े हालातों पर स्पीकर बिरला ने जाहिर की चिंता, प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक

Fri, 18 Jul 2025 02:02 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता देने, जलनिकासी व्यवस्था सुधारने, सीवर व नालों की सफाई तथा सड़क मरम्मत के आदेश दिए। बिरला ने प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे कर राहत राशि जारी करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Kota News: Speaker Birla expressed concern over the deteriorating conditions due to rain
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा दौरे पर रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पहले रामगंज मंडी सहित कई इलाकों का दौरा कर जलभराव की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने कोटा में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक की, जिसमें जिला कलेक्टर शहर पुलिस अधीक्षक सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कोटा जिले के निमोदा हरि जी के पास चंबल नदी में छह लोगों के बह जाने जैसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। वर्षाजनित दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थलों पर राहत एवं बचाव दलों को पूरी तैयारी के साथ तैनात किया जाए। इन दलों के पास नाव, प्रशिक्षित गोताखोर, रस्सी, टॉर्च सहित सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहें। आपात स्थिति में आवश्यक होने पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन


बिरला ने कहा कि भारी बारिश से जिन घरों में पानी भर गया है और जिन लोगों के पास कपड़े, बर्तन या खाने-पीने का सामान नहीं है, उनके लिए तुरंत आवश्यक व्यवस्था की जाए। मौसम विभाग द्वारा 18 जुलाई को जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार, पटवारी और अन्य फील्ड अधिकारी प्रभावित इलाकों की वीडियोग्राफी करें और जलभराव के कारणों का विश्लेषण करें, ताकि भविष्य में इससे बचाव की ठोस योजना बनाई जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी की भरमार! 12121 पदों के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम और कोटा विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए गए कि जहां आवश्यक हो वहां नए नालों का निर्माण हो, सीवर लाइन की सफाई हो और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द करवाई जाए। शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाली कॉलोनियों की वीडियोग्राफी कर निगरानी टीम बनाई जाए। नगर निगम के पास जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था हो। बिजली गुल होने की शिकायतों का त्वरित समाधान हो और बंद रोड लाइट्स को जल्द से जल्द चालू किया जाए।

बिना देरी के तैयार हो सर्वे रिपोर्ट
बिरला ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान का बिना देरी किए त्वरित सर्वे कर प्रभावितों को राहत राशि दिलाई जाए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के प्रावधानों की जानकारी सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी और फील्ड स्टाफ को होनी चाहिए। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य भवनों में हुए नुकसान का भी सर्वे कर प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि जलभराव की स्थिति में उसके कारणों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed