RPSC: राजस्थान में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी की भरमार! 12121 पदों के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां पढ़ें
RPSC Vacancy 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। आयोग ने अलग-अलग विभागों में 12,121 रिक्त पर भर्ती के नोटिस जारी किए हैं। सहायक कृषि अभियंता, पशु चिकित्सा अधिकारी और वरिष्ठ अध्यापक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए गए हैं। इनके तहत 5 विभिन्न विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनको सम्मिलित करते हुए वर्ष 2025 के दौरान आयोग द्वारा 9 भर्तियों के विज्ञापन अभी तक जारी किए जा चुके हैं। विस्तृत सूचना हेतु भर्ती विज्ञापनों का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
आयोग सचिव ने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त भर्ती अर्थनाओं के क्रम में भर्तियां की जानी है। अभ्यर्थी विज्ञापित पदों हेतु आवेदन करते समय विज्ञापन में जारी की गई वांछित योग्यता का अवश्य अवलोकन कर यह सुनिश्चित करें कि जिस पद के लिए उनके द्वारा आवेदन किया जा रहा है, उसके लिए पात्रता की समस्त शर्तों को वे पूरा करते हों। बिना वांछित योग्यता व अनुभव के आवेदन करने पर आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।
RPSC Vacancy Details: इन पदों पर भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन
- सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) - 281 पद
- पशुपालन विभाग (पशु चिकित्सा अधिकारी) - 1100 पद
- उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग - 1015
- प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) - 3225
- वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) - 6500
ऑनलाइन आवेदन अवधि
उपरोक्त भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे:
- सहायक कृषि अभियंता के पदो हेतु 28 जुलाई से 26 अगस्त
- पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों हेतु 5 अगस्त से 3 सितंबर
- उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों हेतु 10 अगस्त से 8 सितंबर
- प्राध्यापक एवं कोच के पदों हेतु 14 अगस्त से 12 सितंबर
- वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर तक
| भर्ती का नाम | पंजीकरण की अवधि |
| सहायक कृषि अभियंता | 28 जुलाई से 26 अगस्त |
| पशु चिकित्सा अधिकारी | 5 अगस्त से 3 सितंबर |
| उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर | 10 अगस्त से 8 सितंबर |
| प्राध्यापक एवं कोच | 14 अगस्त से 12 सितंबर |
| वरिष्ठ अध्यापक | 19 अगस्त से 17 सितंबर |
वर्ष 2025 पूर्व में जारी किए गए भर्ती विज्ञापन
दिनांक भर्ती का नाम
13 फरवरी 2025 - व्याख्याता
18 मार्च 2025 - डिप्टी कमांडेंट
2 अप्रेल 2025 - जूनियर केमिस्ट
2 अप्रेल 2025 - सहायक विद्युत निरीक्षक