फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Security guard dies after cylinder explodes at dairy plant in Kota, Rajasthan

दर्दनाक: राजस्थान के कोटा में डेयरी संयंत्र में सिलिंडर फटने से सुरक्षा गार्ड की मौत

Sat, 10 Jul 2021 08:16 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोटा
पीटीआई, कोटा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 08:16 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में रावतभट्टा रोड पर स्थित सरस दूध डेयरी संयंत्र में शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्रवेश द्वार के पास सिलिंडर में विस्फोट हो गया जिससे वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Security guard dies after cylinder explodes at dairy plant in Kota, Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के कोटा में एक डेयरी प्लांट की इमारत में रेफ्रिजरेंट गैस सिलिंडर फटने से 32 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रावतभट्टा रोड पर स्थित सरस दूध डेयरी संयंत्र में शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्रवेश द्वार के पास सिलिंडर में विस्फोट हो गया जिससे वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में आर.के. पुरम थाना में मामला दर्ज किया गया है। सकटपुरा इलाके का निवासी भूपेंद्र सिंह इसमें बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (केएमसीएच) ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सिंह ने करीब एक महीने पहले संयंत्र में काम शुरू किया था।
विज्ञापन


निरीक्षक रमेश शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना में दो अन्य गार्ड पवन (24) और राजकुमार घायल हो गए। कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) राकेश शर्मा ने कंपनी की ओर से लापरवाही के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed