फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Road Accident An uncontrolled car collided with a truck in Bundi painful death of mother and son

Road Accident: बूंदी में ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Wed, 15 Feb 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी/कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी/कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Feb 2023 10:37 PM IST
सार

राजस्थान के बूंदी जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बुजुर्ग मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार की दो महिलाएं गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
Road Accident An uncontrolled car collided with a truck in Bundi painful death of mother and son
ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले के तालेड़ा उपखंड में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में घायल मां बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर घायलों का कोटा के एमबीएस में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से ट्रक को जप्त कर लिया गया है और मामले में मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


अनुसार के मुताबिक, कोटा के रॉयल पार्क रायपुरा निवासी प्रवीण माथुर अपने परिवार के साथ जयपुर में रह रही बेटी से मिलने गए थे। वापस लौटते समय एनएच-52 पर तालेड़ा के निकट आगे तेज गति से चल रहे ट्रक ने हाइवे पर अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे प्रवीण माथुर की कार टाटा टियागो ट्रक में पीछे से घुस गई, जिससे कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार प्रवीण माथुर और उनके परिवार के अन्य तीन लोग कार में ही फंस गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय एमबीएस पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान प्रवीण माथुर और उनकी मां सरला देवी माथुर ने दम तोड़ दिया। दो गंभीर घायलों का एमबीएस में उपचार जारी है।
विज्ञापन


क्या कहना है थानाधिकारी का...
तालेड़ा थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया, कोटा के उद्योगनगर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल पार्क निवासी प्रवीण माथुर अपने परिवार के साथ जयपुर से कोटा लौट रहा था। देर शाम एनएच-52 पर तालेड़ा के निकट आगे चल रहे ट्रक के अचानक से ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही तेज गति टाटा टियागो कर ट्रक में घुस गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग प्रवीण माथुर (65) पुत्र देवीलाल माथुर, उनकी मां सरला देवी माथुर (85), पत्नी कमलेश कुमारी माथुर (60) और बेटी मिताली माथुर (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्रवीण माथुर और उनकी मां सरला माथुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। मां बेटे का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी है परिवार की स्थिति...
बता दें कि सहायक निदेशक रोजगार विभाग के पद से रिटायर्ड प्रवीण माथुर के एक बेटा और दो बेटियां है। एक बेटी निताली की शादी जयपुर में की है और वो जयपुर ही रहती है। 3-4 दिन पहले परिवार सहित प्रवीण बड़ी बेटी से मिलने जयपुर ही गए थे और जयपुर से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रवीण की छोटी बेटी भी जयपुर से ही आरजेएस की तैयारी कर रही है। लेकिन वो परिवार के साथ ही कोटा लौट आई। मिताली का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

क्या कहना है प्रत्यक्षदर्शियों का...
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालेड़ा बाइपास पर अचानक से जोरदार आवाज आई। देखा तो तेज गति से चल रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगाए की तभी फिर से एक जोरदार धमाका हुआ। सब कुछ एक पल में ही हो गया। धूल का गुब्बार नजर आया, लेकिन जैसे ही धूल का गुब्बार छटा तो देखा की कार पीछे से ट्रक में घुस गई और कार में सवार सभी लोग दर्द से कराह रहे थे।


कार में सवार सभी लोग कार में ही फंस कर रह गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के आगे का पूरा हिस्सा ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। और पुलिस के आने के बाद पुलिस ने ही घायलों को कार से बाहर निकल कर एंबुलेंस से एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed