{"_id":"66292e4729030f59780597bf","slug":"rj-ls-polls-sachin-pilot-did-road-show-in-support-of-congress-candidate-prahlad-gunjal-from-kota-bundi-ls-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"RJ LS Polls: कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के समर्थन में सचिन पायलट ने किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RJ LS Polls: कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के समर्थन में सचिन पायलट ने किया रोड शो
Wed, 24 Apr 2024 09:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:37 PM IST
सार
RJ LS Polls: कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में सचिन पायलट ने रोड शो किया। तालेड़ा कस्बे से कुछ मिनटों में ही कांग्रेस का रोड शो गुजर गया। इस दौरान पायलट ने कहा, मोदी और बिरला ने विकास के नाम पर जनता को ठगने का काम किया।
विज्ञापन
प्रहलाद गुंजल के समर्थन में रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के बूंदी जिले के तालेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रोड शो कर 26 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रहलाद गुंजल ने लोकसभा क्षेत्र में जिस तरह का माहौल बनाया है। उसने पिछले 10 सालों में भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्य की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
पायलट ने कहा, जिस तरह राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते आये हैं। उसी प्रकार प्रहलाद गुंजल ने भी क्षेत्र के सांसद व लोकसभा अध्यक्ष को खुली चुनौती दी है। विकास के नाम पर दोनों ही जनता को ठगते आ रहे हैं। अब जवाब देने का समय आ गया है। 26 अप्रैल को हम सबको एक नए देश के निर्माण के लिए मतदान करना है।
विज्ञापन
इस दौरान बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, कोटा जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन