{"_id":"68467be68749078a530e5add","slug":"rajasthan-news-ptet-2025-admit-card-released-download-from-official-website-know-the-complete-process-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पीटीईटी 2025 के एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पीटीईटी 2025 के एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, जानें पूरी प्रक्रिया
Mon, 09 Jun 2025 11:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:45 AM IST
सार
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने आज पीटीईटी 2025 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट यहां से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने आज पीटीईटी 2025 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 2 वर्षीय बी.एड. कोर्स या 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./ बी.एससी.बी.एड. कोर्स के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
15 जून को है परीक्षा
राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा 15 जून को प्रदेश के 41 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। इस परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ptetvmoukota2025.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर अपने कोर्स (2-वर्षीय बी.एड. या 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) के अनुसार लिंक पर क्लिक करें। PTET Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर जाकर अपनी डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें और उसे सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: पुलिस पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर साथियों संग गिरफ्तार, टीम पर गाड़ी चढ़ाने का किया था प्रयास
कुछ बातों का रखें विशेष ध्यान
एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए।
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
किसी भी तरह की गड़बड़ी या त्रुटि पाए जाने पर तुरंत यूनिवर्सिटी की हेल्पलाइन से संपर्क करें।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारियों और निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।
राजस्थान पीटीईटी 2025 की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अब जब एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, तो परीक्षा की अंतिम तैयारियों में कोई कमी न छोड़ें। समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखें।