फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan News: Another coaching student preparing for NEET goes missing, second incident in the last 7 days

Rajasthan News: NEET की तैयारी कर रहा एक और कोचिंग छात्र लापता, बीते सात दिनों में यह दूसरी घटना

Sun, 18 Feb 2024 11:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 11:27 AM IST
सार

Kota: कोटिंग सिटी कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रहे एक और छात्र के लापता होने की खबर है। बीते सात दिनों में यह दूसरी घटना है। इसके पहले गायब हुए छात्र के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Another coaching student preparing for NEET goes missing, second incident in the last 7 days
लापता छात्र युवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रहा एक और कोचिंग स्टूडेंट लापता हो गया है। छात्र हॉस्टल से कोचिंग के लिए निकला था। बीते सात दिनों में स्टूडेंट के गायब होने की यह दूसरी घटना है। पूर्व में लापता हुए छात्र के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और अब एक और छात्र लापता है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता हुआ छात्र युवराज (18) सीकर जिले के नीम का थाना का रहने वाला है और कोटा में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा है। पिछले रविवार को मध्यप्रदेश के राजगढ़ का रचित सोंधिया लापता हुआ था, वह अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


शनिवार को गायब हुआ छात्र युवराज कोटा में गोबरिया बावड़ी, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ड्रीमलैंड रेजीडेंसी में रहकर इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रहा था। युवराज सुबह कोचिंग के लिए हॉस्टल से निकला था। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर होस्टल एरिया के आसपास की लोकेशन आने पर पुलिस ने पूरे एरिया की छानबीन की। हॉस्टल में छात्र के रूम की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां मोबाइल और दो सिम पड़े मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल संचालक ने दी जानकारी

पुलिस थाना अनंतपुरा की अधिकारी बृजबाला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लापता छात्र युवराज कुमावत के बारे में हॉस्टल संचालक ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। हॉस्टल संचालक मगरूफ का कहना है कि युवराज सुबह 7 बजे कोचिंग के लिए गया था लेकिन दोपहर 1 बजे तक वापस नहीं लौटा। हॉस्टल से कोचिंग तक आने-जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 


इस संबंध में जब संबंधित वाहन चालक से पूछताछ कि गई तो उसने कहा कि युवराज उनके साथ नहीं गया था। हॉस्टल संचालक मगरूफ का भी कहना है कि युवराज काफी हंसमुख लड़का था, वह गलत कदम नहीं उठा सकता है। हो सकता है कि अचानक ही उसे किसी तरह का कोई तनाव हो गया हो और वह कहीं चला गया हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed