{"_id":"5ed29017c73760024d24da28","slug":"rajasthan-cancer-patient-worker-and-his-wife-committed-suicide-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के कोटा में कैंसर पीड़ित मजदूर और उसकी पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के कोटा में कैंसर पीड़ित मजदूर और उसकी पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर की आत्महत्या
Sat, 30 May 2020 10:25 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 30 May 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : दीपक वर्मा
राजस्थान के कोटा में कैंसर से पीड़ित एक दिहाड़ी मजदूर और उसकी पत्नी ने कथित रूप से मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस के मुताबिक दोनों सिमलिया गांव के निवासी थे, जिनका शव क्षत-विक्षत हालत में शुक्रवार रात रेल की पटरी पर पड़े मिले। इसके बाद उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल के शव गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसएचओ ने कहा कि शनिवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। मृतकों की पहचान ओड्डे बस्ती के निवासी मोतीलाल (38) और उसकी पत्नी गुड्डी (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोतीलाल बीते एक साल से कैंसर से पीड़ित था और बीमारी के चलते परेशान था। वे दोनों इलाके में पत्थर की एक खदान में दिहाड़ी मजदूर थे। उन्होंने कहा कि मोतीलाल नशे की हालत में शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ ठाकरावडा रेलवे गेट पर पहुंचा और दंपति ने कोटा-बारन रेलवे लाइन पर चलती मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन