फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Civic Polls: 57.38% Turnout by 3 PM, Dhorimanna Tops at 85.53%; Ajmer Lowest at 48.48%

राजस्थान निकाय चुनाव: तीन बजे तक 57.38 फीसदी मतदान, बड़े शहरों में जोधपुर सबसे आगे, अजमेर पीछे

Fri, 11 Sep 2026 04:07 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 11 Sep 2026 04:07 PM IST
सार

राजस्थान के 147 निकायों में 3 बजे तक 57.38% मतदान हुआ। बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका 85.53% के साथ सबसे आगे, जबकि अजमेर और जयपुर वोटिंग प्रतिशत में सबसे पीछे रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls: 57.38% Turnout by 3 PM, Dhorimanna Tops at 85.53%; Ajmer Lowest at 48.48%
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में मतदान के दौरान दोपहर 3 बजे तक 57.38 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। कुल 87,63,599 मतदाताओं में से 50,28,768 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। मतदान के आंकड़ों में एक बार फिर बड़े शहरों की तुलना में छोटे कस्बे आगे नजर आए।

विज्ञापन

धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा, अजमेर में सबसे कम

दोपहर 3 बजे तक बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका में सबसे ज्यादा 85.53 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बारोडामेव में 84.90%, बाप में 83.37%, मनोहरथाना में 82% और गोलूवाला में 81.65% मतदान दर्ज किया गया। वहीं अजमेर नगर निगम में सबसे कम 48.48 प्रतिशत वोटिंग हुई। जयपुर नगर निगम में 48.90%, सिरोही नगर परिषद में 49.20% और कोटा नगर निगम में 51% मतदान हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढें- दौसा: फर्जी वोट के आरोप से बूथ में हंगामा, सांसद मुरारी मीणा और BJP प्रत्याशी आमने-सामने, कुछ मिनट रुका मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

छह बड़े नगर निगमों में पाली सबसे आगे

तीन बजे तक छह प्रमुख नगर निगमों में पाली 56.09% मतदान के साथ सबसे आगे रहा। जोधपुर में 56.42% मतदान हुआ, जबकि उदयपुर में 52.13% और कोटा में 51% वोट पड़े।जयपुर और अजमेर दोनों में मतदान 50 प्रतिशत से नीचे रहा।

तीन बजे तक स्थिति:

- जोधपुर: 56.42%

- पाली: 56.09%

- उदयपुर: 52.13%

- कोटा: 51.00%

- जयपुर: 48.90%

- अजमेर: 48.48%

1 बजे के बाद किस शहर में कितनी तेजी आई?

दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों से तुलना करें तो छह नगर निगमों में पाली में मतदान सबसे तेजी से बढ़ा। पाली में 42.17% से बढ़कर 56.09% यानी 13.92 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। उदयपुर में 39.21% से 52.13% यानी 12.92 अंक, जोधपुर में 43.51% से 56.42% यानी 12.91 अंक और अजमेर में 35.61% से 48.48% यानी 12.87 अंक की बढ़ोतरी हुई।जयपुर में 37.40% से बढ़कर 48.90% और कोटा में 38.58% से 51% मतदान हुआ।

3 बजे तक मतदान का ट्रेंड

आंकड़े बताते हैं कि दोपहर बाद मतदान की रफ्तार सभी प्रमुख शहरों में तेज हुई है। इसके बावजूद जयपुर और अजमेर 50 प्रतिशत के आंकड़े से नीचे रहे। दूसरी ओर छोटे निकायों में 70 से 85 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया है। अब शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक कुल मतदान प्रतिशत में और इजाफा होने की संभावना है। दूसरे चरण के मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed