फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Bengal student preparing for NEET exam dies in suspicious condition in Kota

Rajasthan: कोटा में NEET एग्जाम की तैयारी कर रहे बंगाल के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत,जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jun 2023 02:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 02:37 PM IST
सार

कोटा जिले के महावीर नगर थाना इलाके में कोचिंग छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कोचिंग छात्र अपने रूम के बाहर बेहोश मिला था। ऐसे में उसके रूम पार्टनर और मकान मालिक उसे उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Bengal student preparing for NEET exam dies in suspicious condition in Kota
मृतक छात्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोचिंग हब के रूप में प्रसिद्ध राजस्थान के कोटा में छात्रों की मौत का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोटा में एक और कोचिंग छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार को यहां एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय परितोष कोहिरी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


छात्र की मौत की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महावीर नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक 18 वर्षीय छात्र परितोष कोहिरी पश्चिमी बंगाल के कुरोलिया का निवासी था। वह यहां एक निजी कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रहा था। परितोष महावीर नगर के एक घर में किराये का कमरा लेकर रहता था। उसके साथ एक अन्य छात्र भी रहता था।
विज्ञापन


पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि परितोष बुधवार सुबह कोचिंग जाने की तैयारी कर रहा था। वह बाथरुम में नहाने गया, तभी वह अचानक अचेत होकर गिर गया। उसके साथ रहने वाले छात्र ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने परितोष को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में पांच छात्रों ने किया सुसाइड...
पुलिस उप अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि परितोष पिछले एक साल से कोटा में रहकर कोचिंग की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मृतक छात्र के स्वजनों को सूचना दी है। शव शहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बता दें कि बीते महीने मई में पांच छात्र-छात्राओं ने कोटा में आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed