{"_id":"65cb017414b9e4cd210283bc","slug":"rajastha-news-woman-injured-after-falling-from-bike-died-during-treatment-body-handed-over-to-family-members-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajastha News: बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajastha News: बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Tue, 13 Feb 2024 01:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:27 PM IST
सार
kota: बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बड़ौद निवासी यह महिला इटावा से बाइक पर बैठकर जा रही थी।
विज्ञापन
विस्तार
मोटर साइकिल से गिरने के बाद घायल हुई कोटा जिले के बड़ौद निवासी एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
इटावा पुलिस के अनुसार पार्वतीबाई पत्नी बाबूलाल कोली 10 फरवरी को अपने पुत्र के साथ बाइक पर इटावा से आ रही थी। कोलाना के निकट सड़क पर गड्ढा आ जाने के कारण बाइक से गिरने की वजह से उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर आज पुलिस ने मृतका के शव का पोस्मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इटावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन