{"_id":"65f8ffb13531c4913306c835","slug":"rajasathan-news-minor-girl-student-kidnapped-and-sent-photo-on-father-s-mobile-demanded-ransom-of-30-lakh-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasathan News: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर पिता के मोबाइल पर फोटो भेजा, मांगी 30 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasathan News: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर पिता के मोबाइल पर फोटो भेजा, मांगी 30 लाख की फिरौती
Tue, 19 Mar 2024 05:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:26 PM IST
सार
Kota: शहर के एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। बाद में छात्रा के पिता को फोन पर फोटो भेजकर 30 लाख रुपयों की फिरौती मांगी है। मामले में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात कर पीड़ित पिता को बच्ची को सकुशल वापस लाने का आश्वसन दिया है।
विज्ञापन
छात्रा को बंधक बनाकर पिता को फोटो भेजी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोचिंग सिटी कोटा में लगातार हो रही आत्महत्याओं और गुमशुदगी के बाद अब एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने कोचिंग सेंटर से कुछ दूरी पर छात्रा का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। अपहरणकर्ताओं ने छात्रा के पिता के मोबाइल पर फोटो भेजकर तीस लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। छात्रा शिवपुरी, मप्र की रहने वाली है और यहां नीट की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने विज्ञान नगर स्थित एक कोचिंग में बेटी का एडमिशन कराया था और पास ही रहने के लिए एक कमरा किराए पर दिलाया था। उन्होंने बताया कि वह रविवार को टेस्ट देकर कोचिंग से आई थी और रात में उन्होंने उससे बात भी की थी। इसके बाद सोमवार दोपहर को उनके मोबाइल पर बेटी को बंधक बनाए हुए कुछ फोटो आए और साथ ही 30 लाख की फिरौती का मैसेज भी आया। अपहरणकर्ताओं ने पैसे डालने के लिए एक अकाउंट नंबर भी भेजा है। छात्रा के पिता ने तुरंत मामले की जानकारी कोटा पुलिस को दी।
विज्ञापन
मंत्री सिंधिया बोले- बेटी को वापस लाना अब मेरी ज़िम्मेदारी
शिवपुरी के धाकड़ समाज की एक बेटी के कोटा से अपरहण और फिरौती मांगने की खबर जैसे ही मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची तो उन्हाेंने परेशान पिता से फोन पर बात की। मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तुरंत ही इस मामले की तहकीकात में लग गए। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से इस बारे में बात की और राजस्थान पुलिस से भी जल्द से जल्द तहकीकात कर बच्ची को वापस लाने का आग्रह किया है। यही नहीं उन्होंने पीड़ित बच्ची के पिता से भी फ़ोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिलाया, “अब बेटी को वापस लाने की जिम्मेदारी मेरी है, आप और आपका परिवार अपना ख्याल रखे। वह सिर्फ आपकी बेटी नहीं बल्कि मेरी बेटी भी है।”
विज्ञापन