फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Police inspector call in an attempt to tamper with a minor girl

मासूम से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास में थानाधिकारी तलब

Fri, 19 May 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 19 May 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Police inspector call in an attempt to tamper with a minor girl
Demo pic - फोटो : mischief
बूंदी जिले के कापरेन थाना इलाके में पिछले दिनों मासूम से छेड़छाड़ ओर दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बाल आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कापरेन थानाधिकारी को तलब किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटा प्रवास के दौरान मनन चतुर्वेदी को कापरेन थाना का मामला सामने आया जिसमें करीब 20 दिन पहले एक नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई थी। जिसमें आज तक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी पक्ष पुलिस की मदद से पीड़ित परिवार को राजीनामा हेतु दबाव बना रही है। 
विज्ञापन


इस पर मनन चतुर्वेदी ने प्रकरण में अनुसंधान कर रहे थानाधिकारी कापरेन जितेंद्र सिंह को फोन कर सम्पूर्ण मामले की जानकारी ली और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, पत्रावली की तथ्यात्मक रिपोर्ट आयोग को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।  पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मुकदमे में दूसरे पक्ष से राजीनामा करने का दबाव बनाने में सहयोग कर रही है। ऐसे में मनन चतुर्वेदी ने थानाप्रभारी कापरेन को तलब किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed