{"_id":"65f99d7ee769f9664102dbe3","slug":"police-has-given-a-reward-of-rs-20-thousand-to-the-accused-in-the-kidnapping-of-a-student-in-kota-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kota kidnapping: सिंधिया के दखल के बाद पुलिस ने घोषित किया 20 हजार का इनाम, हॉस्टल और कोचिंग ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota kidnapping: सिंधिया के दखल के बाद पुलिस ने घोषित किया 20 हजार का इनाम, हॉस्टल और कोचिंग ने झाड़ा पल्ला
Tue, 19 Mar 2024 07:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:45 PM IST
सार
Kota kidnapping: छात्रा के अपहरण केस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दखल के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। पुलिस ने आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है। वहीं, हॉस्टल और कोचिंग संचालक छात्रा के एमिशन की बात से इंनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
अपहरण के 20 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा शहर में नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के 20 घंटे बाद भी नाबालिग का सुराग न लगने से परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी खासी परेशान है। कोटा पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने के साथ ही 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दखल के बाद पुलिस की सिरदर्दी बढ़ गई है। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाने में मामले को लेकर खासी मशक्कत हो रही है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर छात्रा की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन चिंतित और परेशान हैं। परिजनों के साथ कोटा शहर वासियों ने विज्ञाननगर थाने पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस प्रश्न को चेतावनी भी दी की जल्द ही अपहृत छात्रा की सुरक्षित बरामदगी नहीं हुई तो प्रदर्शन उग्र होगा। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस मामले में सक्रिय नहीं है। अपने ढुलमुल तरीके से छानबीन कर रही है, पूछने पर मामले में जांच चल रही है, कह कर अपना पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन
सामाजिक संगठन सक्रिय
इधर, कोटा शहर भर के सामाजिक संगठन सक्रिय हो चुके हैं। अपहृत छात्रा के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका के चलते छात्रा के परिजनों को लगातार सांत्वना दी जा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी सांत्वना
मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी परिजनों से फोन के जरिए बात करके मामले की जानकारी ली साथ ही कहा की बेटी सिर्फ आपकी ही नहीं है, हमारी भी है। हमारी बेटी को सही सलामत वापस लाना ही हमारी प्राथमिकता है।
छात्रा के एडमिश से इंनकार करता हॉस्टल संचालक।
- फोटो : अमर उजाला
कोचिंग संस्थान और हॉस्टल संचालक ने झाड़ा पल्ला
दूसरी ओर पूरे मामले में एक बड़ा ट्विस्ट ये आ रहा है कि कोटा में जिस कोचिंग संस्थान में छात्रा का एडमिशन बताया जा रहा है उस कोचिंग संस्थान ने अपने यहां छात्रा का एडमिशन होने से मना कर दिया है। वहीं हॉस्टल संचालक ने भी स्पष्ट कहा है कि यह लड़की उनके हॉस्टल में नहीं रहती। यदि रहती है तो किसी तरह का दस्तावेज दिखाया जाए। इन बातों से ऐसा लग रहा है कि कोचिंग छात्रा ने कोटा में एडमिशन भी लिया है या बिना एडमिशन के वह माता-पिता को गुमराह करके रह रही थी। पूरे मामले का खुलासा अपहरणकर्ताओं के पकड़े जाने और कोचिंग छात्रा के रेस्क्यू होने के बाद ही हो सकेगा।