फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Guidelines issued for students on Holi, police took strict action after ruckus over India's victory

Kota News: होली पर छात्रों के लिए गाइड लाइन जारी, भारत की जीत पर हुए हुड़दंग के बाद पुलिस ने उठाया सख्त कदम

Wed, 12 Mar 2025 11:07 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 11:07 AM IST
सार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद कोटा में छात्रों द्वारा किए गए हुड़दंग को देखते हुए पुलिस ने होली पर कड़ी गाइड लाइन जारी की है। पुलिस ने हॉस्टल संचालकों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए हैं। साथ ही गड़बड़ी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Kota News: Guidelines issued for students on Holi, police took strict action after ruckus over India's victory
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत के बाद कोटा में कोचिंग छात्रों ने रातभर जमकर हुड़दंग मचाया था, इसे देखते हुए पुलिस ने होली के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव को रोकने के लिए हॉस्टल संचालकों के साथ बैठक कर सख्त गाइड लाइन जारी की है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा जारी की गई इस गाइड लाइन के अनुसार हॉस्टल, पीजी, मेस या रेस्टोरेंट में डीजे साउंड पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, कोचिंग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शराब या नशे की पार्टी नहीं होगी, यदि कोई छात्र नशे की हालत में पाया गया तो सारी जवाबदेही संबंधित हॉस्टल या पीजी संचालक की होगी। केमिकल युक्त रंगों से होली खेलने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


हॉस्टल संचालकों को अपने छात्रों पर विशेष ध्यान देना होगा और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देनी होगी। छात्रों को ज्यादा संख्या में एकत्रित होने या किसी इवेंट के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा पुलिस ने यह निर्देश 13 मार्च से धुलंडी (14 मार्च) तक लागू रखने का फैसला लिया है। इसके लिए बोरखेड़ा थाना व पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दी जा सके।

कोरल पार्क हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि भारत की जीत के बाद कोरल पार्क इलाके में हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए और हुड़दंग मचाने लगे, जिससे काफी नुकसान हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए होली के दौरान सख्ती बरती जाएगी। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने कहा कि गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।


गौरतलब है कि भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के बाद कोटा में छात्रों ने सड़कों पर न केवल जश्न मनाया, बल्कि तोड़फोड़ और हुड़दंग भी किया। इससे कई निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इस घटना को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है, ताकि होली पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed