Kota News: सांगानेर-पुणे स्पेशल ट्रेन से कोटा रेल मंडल के यात्रियों को मिलेगा लाभ, जल्द शुरू होगा रिजर्वेशन
ये ट्रेन कोटा रेल मंडल से होकर गुजरेगी, इससे इस मंडल के यात्रियों को भी ट्रेन में सफर करने का लाभ मिलेगा। ट्रेन में 10 स्लीपर, 5 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी और 4 जनरल कोच शामिल है। पुणे स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 24 ट्रिप पूरे करेगी।
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने जयपुर के सांगानेर से महाराष्ट्र के पुणे तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन कोटा रेल मंडल से होकर गुजरेगी ताकि इस मंडल के यात्रियों को भी ट्रेन में सफर करने का लाभ मिल सके। ट्रेन में 10 स्लीपर, 5 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी और 4 जनरल कोच शामिल है। ये साप्ताहिक पुणे स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में अपने कुल 24 ट्रिप पूरे करेगी। यह ट्रेन पुणे स्टेशन से 9 अप्रैल से 25 जून के बीच 12 ट्रिप करेगी। वहीं, सांगानेर स्टेशन से 10 अप्रैल से 26 जून तक अपने ट्रिप पूरे करेगी। ऐसे में यात्री इस ट्रेन में रिजर्वेशन के खुलने का इंतेजार कर रहे है।
ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
कोटा रेल मंडल के पीआरआई शिव शंकर शाह ने बताया कि रेलवे द्वारा जारी की गई समय सारिणी के अुनसार ट्रेन नंबर 01433 पुणे से बुधवार को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी, जो देर रात 2 बजकर 5 मिनट पर कोटा रेलवे स्टेशन और सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर सांगानेर पहुंचेगी। ट्रेन यह सफर करीब 20 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा। वहीं, वापसी में ये ट्रेन 01434 बनकर सांगानेर से गुरुवार 11 बजकर 35 मिनट रवाना होगी और दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ये ट्रेन अगले दिन यानी शुक्रवार को 9 बजकर 30 मिनट पर पुणे पहुंचेगी। ट्रेन अपने रूट पर कल्याण, वसई रोड़, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम और कोटा रेल मंडल के कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशन पर रूकेगी।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है
मुंबई की तरफ जाने वाले यात्रियों की भीड़
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में मुंबई की तरफ जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में यात्रियों की डिमांड को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। इस स्पेशल ट्रेन के चलने के बाद न केवल यात्रियों को भीड़ कम होगी बल्कि उनको समय पर रिजर्वेशन मिलने से यात्रा भी सुगम होगी। ट्रेन के चलने की घोषणा के साथ ही संबंधित स्टेशनों को पर भी इसकी जानकारी पहुंचा दी गई है।
ये वीडियो भी देखें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.