फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   one more death due to swine flu

राजस्थान में अब तक 10 जनों को लील चुका है स्वाइन फ्लू

Sun, 26 Mar 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
one more death due to swine flu
Swine Flu
राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस सीजन में अब तक 10 लोगों की मौत इस बीमारी के कारण हो चुकी हैं।  
विज्ञापन


शनिवार की रात कोटा में एक और महिला मरीज ने स्वाइन फ्लू की वजह से दम तोड़ दिया। कंसुआ की रहने वाली चालीस वर्षीय मंजू को साधारण सर्दी—जुकाम से हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। इस पर यहां चिकित्सकों ने महिला की स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। जांच पॉजीटिव आने पर चिकित्सकों ने उसका उपचार स्वाइन फ्लू मरीज के तौर पर शुरू किया। 

इसी दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीमएचओ डॉ. रमाकांत लवानिया ने बताया कि मरीज के आसपास रहने वाले लोगों का सर्वे किया जा रहा है। जैसे ही कोई संदिग्ध सामने आता है तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोटा संभाग में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या चार हो गई है, इनमें दो महिला मरीज कोटा, एक मरीज बारां के छबड़ा और एमपी के गुना का रहने वाला था। इनके अतिरिक्त जयपुर, अजमेर और जोधपुर में दो—दो मरीजों की मौत हुई है। इनमें अजमेर में एक जायरीन भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed