{"_id":"62955851a04f30539b52fde3","slug":"man-five-year-fight-to-get-rs-35-refund-now-three-lakh-people-will-get-2-5-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रेलवे से 35 रुपये के लिए पांच साल लड़ा, अब तीन लाख लोगों को मिल सकेंगे ढाई करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रेलवे से 35 रुपये के लिए पांच साल लड़ा, अब तीन लाख लोगों को मिल सकेंगे ढाई करोड़
Tue, 31 May 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोटा।
एजेंसी, कोटा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 31 May 2022 05:20 AM IST
सार
एक आरटीआई जवाब के हवाले से उन्होंने बताया कि रेलवे ने 2.98 लाख आईआरसीटीसी उपयोगकर्ताओं के 2.43 करोड़ रुपये रिफंड को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कोटा का एक व्यक्ति रेलवे से पांच साल की लड़ाई के बाद 35 रुपये का टिकट रिफंड पाने में कामयाब रहा। साथ ही उसने अपने अथक संघर्ष से करीब तीन लाख अन्य लोगों को भी ढाई करोड़ रुपये दिलाने का रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन
कोटा निवासी इंजीनियर सुजीत स्वामी द्वारा 50 आरटीआई दायर करने और चार सरकारी विभागों को पत्र लिखने के बाद यह सरकारी कार्रवाई हुई है। एक आरटीआई जवाब के हवाले से उन्होंने बताया कि रेलवे ने 2.98 लाख आईआरसीटीसी उपयोगकर्ताओं के 2.43 करोड़ रुपये रिफंड को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने से पहले ही सेवा कर वसूला
दरअसल, यह मामला जीएसटी व्यवस्था लागू होने से पहले टिकट रद्द करने के बावजूद सेवा कर के रूप में 35 रुपये वसूले जाने से जुड़ा है। 30 वर्षीय इंजीनियर के मुताबिक, उन्होंने दो जुलाई 2017 की यात्रा के लिए अप्रैल माह में कोटा से नई दिल्ली के लिए स्वर्ण मंदिर मेल का टिकट बुक किया था। हालांकि, 765 रुपये कीमत वाला यह टिकट बाद में उन्होंने रद्द कर दिया, जिसके लिए रेलवे ने 65 के बजाय 100 रुपये की कटौती कर 665 रुपये का रिफंड दिया था।
विज्ञापन