{"_id":"62191c76d6df7557a5544eaf","slug":"man-beaten-to-death-in-kota-over-an-old-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोटा में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोटा में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में उतारा मौत के घाट
Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोटा (राजस्थान)
पीटीआई, कोटा (राजस्थान)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
सार
पीड़ित विक्की वाल्मीकि पर चार-पांच युवकों ने लोहे के पाइप से हमला किया, इसके बाद सभी घटना के बाद मौके से भाग गए। फिलहाल उनकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में कुछ लोगों के ग्रुप ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी यह मामला शुक्रवार की शाम का है जब कुछ लोग आए उन्होंने एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना कैथुनीपोल थाना क्षेत्र के साबरमती कॉलोनी में हुई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित विक्की वाल्मीकि पर चार-पांच युवकों ने लोहे के पाइप से हमला किया, इसके बाद सभी घटना के बाद मौके से भाग गए। फिलहाल उनकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित और आरोपी के बीच थी पुरानी दुश्मनी
आगे उन्होंने बताया कि विक्की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने कहा कि शुरुआत में पीड़ित और आरोपी के बीच पुरानी दुश्मनी को हमले का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विक्की वाल्मीकि के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। शहर के नियंत्रण कक्ष को शाम सात बजे युवक पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे।